पीएम की सुरक्षा चूक पर किरण बेदी ने खड़े किये सवाल: पूछा डीजीपी, डीएम कहां थे?
पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाया कि 'जब पीएम पंजाब में थे तब वहां के डीजीपी, डीएम कहां थे? सवाल करते हुए पूछा कि क्या यह साजिश थी?'
किरण बेदी ने पीएम मोदी की सुरक्षा चूक पर सवाल पूछा, "सबसे पहली सुरक्षा भंग डीजीपी की गैर हाजिरी थी। राज्य के गृह मंत्री और गृह सचिव भी मौजूद नहीं थे। जिलाधिकारी भी नदारद रहे। क्या सुरक्षा में चूक एक पूर्व नियोजित साजिश थी? यह पीएम पर घात लगाने का स्पष्ट मामला है।"
यूपी के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने भी पीएम की सुरक्षा उल्लंघन पर पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए और कहा, 'अगर हम राज्य पुलिस पर भरोसा नहीं कर सकते तो किस पर करें?'
पूर्व डीजीपी ने कहा, "इसका दोष पंजाब पुलिस और पंजाब में राजनीतिक नेतृत्व के अधिकारियों को जाएगा। पीएम के लिए सुगम मार्ग सुनिश्चित नहीं करने का कोई औचित्य नहीं हो सकता। अगर हम राज्य पुलिस पर भरोसा नहीं कर सकते तो हम किस पर भरोसा करें?"
आपको बता दे पीएम मोदी बुधवार को दौरे पर थे। जिस दौरान पीएम का काफिला बठिंडा एयरपोर्ट से हुसैनीवाला शहीद स्मारक जा रहे एक फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसा रहा।
मामला सुप्रीम कोर्ट तक जा पंहुचा। इस काफिले को रोकने की जिम्मेदारी एक किसान संगठन ने ली पर पीएम की सुरक्षा में चूक बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी।
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News